अक्षय तृतीया पर खेरी जयपुरा में सजेगा 39वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, आशीर्वाद देने पहुँचेंगे दिग्गज

सिलवानी। जिला साहू समाज रायसेन के तत्वाधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन इस वर्ष 20 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्राम खेरी जयपुरा में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन इस बार अपने 39वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

सम्मेलन को लेकर साहू समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और समाज के लोग घर-घर जाकर आमंत्रण दे रहे हैं।

इसी कड़ी में मंगलवार को साहू समाज के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे कार्यक्रम में उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, रायसेन जिला साहू समाज अध्यक्ष केशराम साहू , प्रदेश उपाध्यक्ष राम कुमार साहू, तहसील अध्यक्ष रेवाराम साहू (बम्हौरी), गोबिंद साहू (बम्हौरी) तथा युवा जिला अध्यक्ष शिव कुमार साहू (कुण्डली) सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

Next Post

सीएम डॉ यादव का हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत

Wed Mar 25 , 2026
सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र के मोहली हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार,पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक गोपाल भार्गव, देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, जिला […]

You May Like

मनोरंजन