साल के पहले दिन प्रसूति गृह में जन्मीं कन्याओं का किया पूजन

ग्वालियर: साल के पहले दिन प्रसूति गृह लक्ष्मीगंज में जन्मी कन्याओं के पैर पूजन का कार्यक्रम सर्व धर्म एकता मंच के सदस्यों द्वारा रखा गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दिलीप समाधिया ने सर्वप्रथम नन्ही कन्याओं को सबसे पहले रोली-चंदन का तिलक कर पूजन किया। इसके बाद कपड़े, गंगन और खिलौने भेंट किए।

इस अवसर पर डॉ. दिलीप समाधिया ने कहा कि कन्या देवी का स्वरूप है। यह सब जानते हैं, फिर भी बेटी को समाज में उपेक्षित किया जाता है। इस कुरीति को मिटाने और कन्या को समाज में पूज्य स्थान प्राप्त हो, इसके लिए ऐसे कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ होने चाहिए। आखिर में प्रसूति गृह के सफाई कर्मी एवं अटेंडरों को कंबल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. शोभा चतुर्वेदी, डॉ. ममता शुक्ला, डॉ. साक्षी शर्मा, मुन्नालाल यादव, डॉ. देवेश आर्य, कुलदीप कांत शर्मा, हरिओम शर्मा आदि उपस्थित थे।

Next Post

रोहित शर्मा के सिडनी में खेलने को लेकर संशय

Thu Jan 2 , 2025
सिडनी 02 दिसंबर (वार्ता) भारतीय टीम के मुख्य गौतम गंभीर ने कप्तान रोहित शर्मा के सिडनी टेस्ट में खेलने के सवाल के जवाब में कहा है कि हम कल पिच देखने के बाद अंतिम एकादश की घोषणा करेंगे। गंभीर ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में रोहित शर्मा के ना होने […]

You May Like