
सिंगरौली। जिले में आज दिन शनिवार की दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सिंगरौली क्षेत्र बताया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई। हालांकि इससे किसी भी प्रकार की जन एवं धन हानि नही हुई है। राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र एनसीएस के अनुसार दोपहर 1: 33 बजे कंपन महसूस किया गया।
राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र एनसीएस के अनुसार आज दिन शनिवार की दोपहर सिंगरौली जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था। तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई। जानकारी के मुताबिक झटका दोपहर 1:33 बजे महसूस किया गया। भारतीय मौसम विभाग भोपाल कार्यालय के मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि भूकंप का केंद्र सिंगरौली क्षेत्र में दर्ज हुआ है। हालांकि झटके से किसी तरह की क्षति या जनहानि होने की सूचना अब तक नहीं मिली है। जैसे ही लोगों झटके महसूस किए हड़कंप की स्थिति बन गई। लोग सर्तकता बरते हुए घरों बाहर आ गए। झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल किसी भी प्रकार की जन एवं धन हानि नही हुई है। यहां जिले में साल में दो-चार बार भूकंप के झटके पहले भी महसूस किये जा चुके हैं।
