जेएनयू छात्र संघ चुनाव में सभी सीटों पर संयुक्त वाम संगठन आगे

नयी दिल्ली, 06 नवंबर (वार्ता) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सभी चारों पदों पर संयुक्त वाम संगठन आगे चल रहा है जबकि महासचिव के पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ उसका कड़ा मुकाबला दिख रहा है।
जेएनयू छात्र संघ चुनाव में अब तक 5540 मतों की गिनती तक वाम संगठन की उम्मीदवार अदिति मिश्रा 2015 मत हासिल कर अपने निटतम प्रतिद्वंदी एबीवीपी से 478 मतों से आगे है। एबीवीपी के विकास पटेल को 1537 मत मिले हैं। संयुक्त वाम संगठन में आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए), स्टूडेंट फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट फेडरेशन (डीएसएफ) शामिल है।
उपाध्यक्ष के पद पर के गोपिका 3220 वोट हासिल कर एबीवीपी से 1385 वोटों से आगे है। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की तान्या कुमारी को 1835 मत मिले हैं। महासचिव पद पर वाम संगठन के सुनील यादव को 2125 वोट मिले हैं जबकि एबीवीपी के राजेश्वर कांत दुबे को 1980 वोट मिले हैं। महासचिव पद पर दोनों के बीच सिर्फ 145 वोटों का फासला है।
संयुक्त सचिव पद पर वामपंथी संगठन के दानिश अली को 2184 वोट मिले हैं जबकि एबीवीपी के अनुज दमारा को 1883 वोट मिले हैं। संयुक्त सचिव पद पर दोनों के बीच 301 वोटों का फासला है।
उल्लेखनीय है कि जेएनयू छात्र संघ का चुनाव मंगलवार को हुआ है और आज देर रात नतीजे घोषित किये जायेंगे।

Next Post

'वौट चोर गद्दी छोड़' अभियान का पहला चरण शनिवार को समाप्त होगा : वेणुगोपाल

Thu Nov 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि चुनावी प्रक्रिया में जवाबदेही, पारदर्शिता और नागरिकों की विश्वास बहाली के लिए उसका ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान का पहला चरण आठ नवंबर को समाप्त होगा।कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने गुरुवार को बताया कि ‘वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान […]

You May Like