एयरबस को भारत के पहले एच175 हेलीकॉप्टर के लिए मिला ऑर्डर

हैदराबाद, 31 जनवरी (वार्ता) फ्रांस की कंपनी एयरबस कॉर्पोरेट हेलीकॉप्टर्स को एक निजी भारतीय ग्राहक से तीन हेलीकॉप्टरों के लिए ऑर्डर मिले हैं।

कंपनी ने शनिवार को बताया कि उसे भारत से एच175 हेलीकॉप्टर के लिए पहला ऑर्डर मिला है। साथ ही दो ओसीएच160 हेलीकॉप्टर के ऑर्डर मिले हैं। उक्त ऑपरेटर के बेड़े में एसीएच160 हेलीकॉप्टर के पहले से शामिल हैं।

एच175 दो इंजन वाला सुपर-मीडियम हेलीकॉप्टर है जिसमें कुल 16 सीटें होंगी। इसकी डिलिवरी इसी साल होने की संभावना है। दो एसीएच160 हेलीकॉप्टरों को ग्राहक विशेष जरूरत के हिसाब से तैयार किया जायेगा और उनकी डिलिवरी अगले साल होगी।

यहां बेगमपेट हवाई अड्डे पर चल रहे विंग्स इंडिया 2026 कार्यक्रम के दौरान इस ऑर्डर पर मुहर लगी।

भारत और दक्षिण एशिया में एयरबस हेलीकॉप्टर के प्रमुख सन्नी गुगलानी ने कहा कि ये ऑर्डर देश में बढ़ते नागरिक हेलीकॉप्टरों के बाजार को रेखांकित करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों हेलीकॉप्टर यात्री परिवहन के लिए सर्वथा अनुकूल हैं।

Next Post

शीर्ष 10 की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1,14,243 करोड़ रुपये बढ़ा

Sat Jan 31 , 2026
मुंबई, 31 जनवरी (वार्ता) शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही तेजी के बीच बीएसई की शीर्ष 10 में शामिल छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 1,14,243 करोड़ रुपये बढ़ गया जबकि अन्य चार के एमकैप में 44,279 करोड़ रुपये की साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गयी। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार […]

You May Like