शीर्ष 10 की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1,14,243 करोड़ रुपये बढ़ा

मुंबई, 31 जनवरी (वार्ता) शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही तेजी के बीच बीएसई की शीर्ष 10 में शामिल छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 1,14,243 करोड़ रुपये बढ़ गया जबकि अन्य चार के एमकैप में 44,279 करोड़ रुपये की साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गयी।

भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 44,445 करोड़ रुपये बढ़ा। निर्माण एवं अभियांत्रिकी कंपनी एलएंडटी के एमकैप में 25,916 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक के एमकैप में 20,366 करोड़ रुपये की बढ़त रही।

विविध क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 13,465 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 8,370 करोड़ रुपये बढ़ गया। बजाज फाइनेंस के एमकैप में 1,680 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गयी।

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 12,953 करोड़ रुपये और इंफोसिस का 12,525 करोड़ रुपये घट गया। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का एमकैप 9,779 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनीलिवर का 9,022 करोड़ रुपये कम हुआ।

बाजार पूंजीकरण के मामले में 18,88,998 करोड़ रुपये के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी हुई है। एचडीएफसी बैंक 14,29,978 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और टीसीएस 11,30,670 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर रही।

Next Post

चावल सस्ता; गेहूं महंगा; खाद्य तेल, दालों में घट-बढ़

Sat Jan 31 , 2026
नयी दिल्ली, 31 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव गिर गये जबकि गेहूं में तेजी रही। वहीं, चीनी की कीमतों में कमोबेश टिकाव रहा जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 31 रुपये घटकर […]

You May Like

मनोरंजन