चावल सस्ता; गेहूं महंगा; खाद्य तेल, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल के औसत भाव गिर गये जबकि गेहूं में तेजी रही। वहीं, चीनी की कीमतों में कमोबेश टिकाव रहा जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 31 रुपये घटकर 3,810 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं चार रुपये चढ़कर 2,866 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा भी 21 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ।

दाल-दलहनों में उड़द दाल की औसत कीमत 33 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मसूर दाल 59 रुपये और चना दाल 24 रुपये सस्ती हुई। मूंग दाल की कीमत 20 रुपये और तुअर दाल की 11 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी।

स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 118 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। सोया तेल 88 रुपये और सूरजमुखी तेल 79 रुपये महंगा हुआ। वनस्पति की कीमत 36 रुपये और सरसों तेल की 35 रुपये बढ़ गयी। पाम ऑयल 18 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ।

मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव चार रुपये प्रति क्विंटल बढ़े। चीनी गत दिवस के स्तर पर ही टिकी रही।

Next Post

रायबाकिना ने सबालेंका को चौंकाकर पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता

Sat Jan 31 , 2026
मेलबर्न, 31 जनवरी (वार्ता) एलेना रायबाकिना ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को शनिवार को 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का महिला एकल खिताब जीत लिया, जिससे उन्होंने 2023 में यहां चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया। चार साल पहले उन्होंने पहला […]

You May Like

मनोरंजन