मोदी सरकार पश्चिम एशिया में युद्ध से पैदा संकट को संभालने में रही विफल : केजरीवाल

नयी दिल्ली, 23 मार्च (वार्ता) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से भारत में पैदा हुए संकट से निपटने के केंद्र सरकार के कदमों पर सवाल उठाते हुए सोमवार को कहा कि मोदी सरकार की तैयारियों की कमी ने देश को आर्थिक संकट में धकेल दिया है और इसका खामियाजा देश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

श्री केजरीवाल ने एक्स पर कहा, ” मोदी सरकार पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से पैदा हुए संकट को संभालने में पूरी तरह नाकाम रही है। देश में शेयर बाजार लगातार गिर रहा है। एलपीजी की कमी के कारण कई व्यवसाय बंद हो गए हैं। लोग भीषण गर्मी में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइनों में लगे हैं। प्रवासी मजदूरों की बेरोजगार हो गए हैं। रुपया भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है।’

उन्होंने सवाल किया कि पूरी दुनिया जानती थी कि किसी भी समय युद्ध छिड़ सकता है। फिर मोदी सरकार बिना किसी तैयारी के क्यों बैठी रही? सरकार ने समय रहते पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए? पहले से ही वैकल्पिक आपूर्ति सुरक्षित क्यों नहीं की गई? हर संकट का बोझ जनता पर क्यों डाल दिया जाता है? मोदी सरकार की विफलताओं की सजा आम आदमी क्यों भुगते?

 

 

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक व्यक्ति नहीं, एक संस्था हैं : शिवराज सिंह चौहान

Mon Mar 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 मार्च (वार्ता) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8,931 दिनों के सार्वजनिक कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए उनकी जमकर सराहना की। श्री चौहान ने कहा कि श्री मोदी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था हैं। श्री चौहान ने यहां भारतीय […]

You May Like