पटरी के पास अज्ञात युवक का शव मिला

बुधनी। रेलवे लाईन के पास अज्ञात युवक का सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई. प्राथमिक जांच में युवक के ट्रेन से गिरने की आशंका व्यक्त की गई है. जीआरपी पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराते हुए शिनाख्त के प्रयास जारी कर दिए हैं. गौरतलब है कि नगर लम्बे समय से रेलवे लाइन के कारण दो हिस्सों में बंटा हुआ है. माना क्षेत्र के रहवासियों को दैनिक कार्यों के लिए पैदल ही रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है. इसी जोखिम भरी व्यवस्था के चलते पूर्व में भी कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जानमाल का नुकसान हुआ है. कई दशकों से चली आ रही इस समस्या के समाधान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्र को अंडरब्रिज की सौगात दी थी. निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर लोगों में राहत की उम्मीद जगी थी, किंतु कुछ ही महीनों बाद कार्य अधूरा छोड़ दिया गया. जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद निर्माण कार्य अब तक पुन: शुरू नहीं हो सका है, जिससे नागरिकों में भारी आक्रोश है. अधूरे अंडरब्रिज और हादसों के कारण लोगों में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है.

 

Next Post

आज होगा 15वां अग्रवैश्य पारिवारिक सम्मेलन

Sun Nov 16 , 2025
ग्वालियर:अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा अग्रवैश्य बन्धुओं के लिए पारिवारिक सम्मेलन गत 15 माह से ग्वालियर में आयोजित किया जा रहा है। इस माह का सम्मेलन आज 16 नवंबर को पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में होगा। सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि इसका […]

You May Like