आज होगा 15वां अग्रवैश्य पारिवारिक सम्मेलन

ग्वालियर:अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा अग्रवैश्य बन्धुओं के लिए पारिवारिक सम्मेलन गत 15 माह से ग्वालियर में आयोजित किया जा रहा है। इस माह का सम्मेलन आज 16 नवंबर को पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में होगा। सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य हम सभी एक साथ बैठकर पारिवारिक रिश्तों को मजबूती दे, वर्तमान में जो परिवारों में व्यापार और सामाजिक रिश्तों में जो समस्यायें होती है.

वह अपनों के बीच रख सकें, जिससे कि कुछ हद तक उनका निराकरण करने में समाज का सहयोग मिल सकेगा। इस माह का पारिवारिक सम्मेलन 16 नवंबर रविवार को दोपहर 2 बजे से सिटी प्लाजा शिन्दे की छावनी पर आयोजित किया गया है। सम्मेलन में 23 नबम्बर को वाराणसी में होने वाले परिचय सम्मेलन कार्यक्रम की रुपरेखा भी तैयार की जायेगी।

Next Post

पीपलहेला में बिरसा मुंडा जयंती पर निशुल्क नेत्र जाँच शिविर, 90 ग्रामीणों की हुई जांच

Sun Nov 16 , 2025
ब्यावरा। बिरसा मुंडा जयंति के उपलक्ष में ग्राम पंचायत पीपल हेला में एक निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन भोपाल सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया, जिसमें कुल 90 लोगों की आँखों की जाँच की गई जिसमे मतियाबिन ऑपरेशन […]

You May Like