शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

सारनी। शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे मे गिरफ्तार किया है. टी आई जयपाल इवनाती ने बताया कि पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के मार्गदर्शन में महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रियंका करचाम के नेतृत्व में थाना सारणी पुलिस टीम द्वारा बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है. टी आई इवनाती ने कहा कि

फरियादीया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि आरोपी रोहित सूर्यवंशी निवासी

पाथाखेडाके व्दारा फरियादीया के बच्चो का पालन पोषण करने का लालच देकर व शादी का झांसा देकर उसके साथ सन 2022 से लगातार शारीरिक संबंध बनाये है एवं शादी करने से मना कर दिया जो फरियादीया कि रिपोर्ट पर आरोपी रोहित सूर्यवंशी के विरूध्द अपराध 69 बीएनएस का पाया जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी रोहित पिता रामा सूर्यंवंशी उम्र 31 साल निवासी जेरी चौक शोभापर पाथाखेडा थाना सारणी को 4 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया.कार्रवाई में सहयोगी अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक प्रीति पालेवाल,प्रधान आरक्षक 06 श्रीराम उईक,आरक्षक राजेन्द्र सैनिक राजेश की अहम भूमिका रही है

Next Post

सीहोर में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा: मंडी क्षेत्र में अघोषित कटौती से आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Sun Apr 5 , 2026
सीहोर। शहर के मंडी क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान नागरिकों का आक्रोश आखिरकार रविवार शाम सड़कों पर उतर आया. कई दिनों से दिन-रात बार-बार हो रही बिजली कटौती से तंग आ चुके लोगों ने माता मंदिर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया. इस दौरान करीब डेढ़ […]

You May Like