तेलंगाना में कई स्थानों पर तेज रफ्तार हवाओं के साथ बिजली गिरने के आसार: मौसम विभाग

हैदराबाद, 19 मई (वार्ता) अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना के नालगोंडा, रंगारेड्डी, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक, कामारेड्डी, महबूबनगर और नागरकूर्नूल जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने मंगलवार को अपने दैनिक विवरण में कहा कि बुधवार को भी नलगोंडा, रंगारेड्डी, विकाराबाद, संगारेड्डी, महबूबनगर, नागरकूर्नूल, वनपर्ति, नारायणपेट और जोगुलम्बा गदवाल जिलों में ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। अगले 48 घंटों के दौरान तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के अनुमान हैं। विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य में 21 से 25 मई तक मौसम शुष्क रहने और अगले तीन दिनों के दौरान तेलंगाना के कुछ इलाकों में लू चलने के भी आसार हैं।

विवरण में बताया गया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में एक या दो स्थानों पर बारिश हुई। इसी अवधि के दौरान आदिलाबाद में सबसे अधिक तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Next Post

तेल उत्पादन बढ़ाने में विफल रही है मोदी सरकार : कांग्रेस

Tue May 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 मई (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार ने तेल आपूर्ति तथा तेल उत्पादकता बढ़ाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए हैं जिसके कारण देश में तेल का संकट बढ़ गया है और इसका खामियाजा आम जनता को झेलना पड़ रहा है। […]

You May Like