पश्चिम बंगाल में नौ बजे तक 18.76 प्रतिशत मतदान

कोलकाता, 23 अप्रैल (वार्ता) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के शुरुआती दो घंटों में (नौ बजे तक) 18.76 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

राज्य के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शुरूआती दो घंटों में सबसे अधिक 20.51 प्रतिशत और मालदा जिला में सबसे कम 16.96 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य में कुल 294 विधानसभा सीटें है। जिनमें से पहले चरण में गुरुवार को 152 सीटों पर मतदान चल रहा है। मतदान आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम छह बजे तक चलेगा। सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाता कतार में देखे गये और दिन चढ़ने के साथ साथ मतदान प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के लिए 16 जिलों की 152 सीटों के लिए 44,378 मतदान केन्द्र बनाये गये है। इस चरण में मतदान में उत्तर बंगाल के आठ, दक्षिण बंगाल के तीन और जंगलमहल अंचल के पांच जिलों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इन जिलों में पुरुलिया, बांकुरा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना शामिल हैं। इसके अलावा कोलकाता और हावड़ा की कुछ सीटों पर भी इसी चरण में मतदान होगा।पहले चरण के मतदान पर जिन सीटों पर कड़ा मुकाबला माना जा रहा है उनमें नंदीग्राम, खड़गपुर, पुरुलिया, बांकुरा और झारग्राम सीटों शामिल हैं।

राज्य में दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा, जिसमें 142 सीटों पर मतदान कराया जायेगा।

चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किये हैं और संवेदनशील इलाकों में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की सघन तैनाती की गयी है।

पहले चरण में कुल 1,478 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में मतदाताओं की कुल संख्या 3.60 करोड से अधिक है, जिनमें 1.84 करोड़ पुरुष, 1.74 करोड़ महिलाएं और 465 उभयलिंगी शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में कुल 6.44 करोड़ मतदाता हैं।

राज्य में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है तथा कांग्रेस और वामपंथी दल भी पुरजोर से अपनी ताकत आजमा रहे हैं।

मतदान के बाद, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें सील करके मतगणना केंद्रों के ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ में ले जाया जाएगा, जहाँ 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे।

 

 

Next Post

कर्तव्य, श्रद्धा और विद्या: सीएम डॉ यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव, गंगा सप्तमी और विश्व पुस्तक दिवस पर दीं शुभकामनाएँ

Thu Apr 23 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोकतांत्रिक मूल्यों, सांस्कृतिक आस्था और ज्ञान के महत्व को रेखांकित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक साथ कई महत्वपूर्ण संदेश दिए। उन्होंने जहां पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान को लोकतंत्र का महापर्व बताते हुए मतदाताओं से अपने […]

You May Like