भारतीय संविधान में वेद और पुराणों की मूल भावना समाहित

मऊगंज: जन अभियान परिषद द्वारा मऊगंज जिले के हनुमना में डॉ. अम्बेडकर के विचार और दर्शन पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल ने संगोष्ठी का शुभारंभ किया. इस अवसर पर विधायक श्री पटेल ने कहा कि भारतीय संविधान में वेद और पुराणों की मूल भावनाएं समाहित हैं.

संविधान का निर्माण करने में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही. बाबा साहब सही अर्थों में महिलाओं और कमजोर वर्ग के सबसे बड़े शुभ चिंतक थे.बाबा साहब के विचारों और प्रयासों से ही भारतीय संविधान में महिलाओं को समानता और सम्मान का अधिकार मिला है. भारतीय संविधान में प्राचीन परंपराओं और वेद पुराणों की मूल भावना को समाहित करने का श्रेय भी बाबा साहब को ही है.

कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक प्रवीण पाठक ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी. संगोष्ठी में नगर परिषद अध्यक्ष हनुमना तथा जनपद सदस्य श्री गुड्डू सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक डॉ. रामानंद पटेल, अजय चतुर्वेदी, नवांकुर संस्थाओं और प्रेस्फुटन समिति के अधिकारी तथा आमजन उपस्थित रहे.

Next Post

खरीदी केन्द्रो में नही पहुंच रहे वारदाने और उठाव की गति धीमी

Thu May 1 , 2025
रीवा:जिले में गेंहू की खरीदी इस समय चल रही है. वारदाने के अभाव में कई जगह खरीदी प्रभावित हो रही है तो वही उठाव की गति बेहद धीमी है. जिसके कारण खुले आसमान के नीचे गेंहू रखा है. मंगलवार को हुई बारिश मेें गेंहू भीग भी गया. इसके बाद भी […]

You May Like