ग्वालियर में ट्रेन से शराब की हो रही थी अवैध तस्करी, जखीरे के साथ एक गिरफ्तार

ग्वालियर। ग्वालियर में ट्रेन से शराब की तस्करी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. तस्कर ट्रेन की जनरल बोगी में अनाज की बोरी में भरकर शराब ले जाता था और उसे मंहगे दामों में दतिया में बेचता था.

पुलिस ने उसके कब्जे से 299 नग देशी शराब के पौवे बरामद किए हैं.दतिया धार्मिक स्थल होने के कारण वहां शराबबंदी होने से वहां इसकी बिक्री प्रतिबंधित हैं.

आरपीएफ ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म नंबर एक के झांसी एंड पर एक संदिग्ध व्यक्ति है. इस सूचना पर आरपीएफ और डिटेक्टिव विंग ने दबिश दी गई तो वहां एक युवक मिला. तलाशी लेने पर उसके पास से अनाज की बोरी में छिपाकर रखे गए देशी शराब के 299 पौवे मिले. इन्हें जब्त कर लिया गया.

*दतिया में शराब बंदी, वहीं बेचता था*

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी नावेद खान दतिया जिले के भांडेर का रहने वाला हैं. उसने बताया कि वह ग्वालियर से सस्ती शराब खरीदकर ले जाता हैं और दतिया मे मंहगी बेचता है क्योंकि वहां शराबबंदी है. आरपीएफ पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर आबकारी विभाग को सौंप दिया है.

Next Post

MP Weather Alert: तेज हवा के साथ धार,बैतूल,छिंदवाड़ा, बालाघाट और नर्मदापुरम में आज बारिश के आसार

Mon Aug 11 , 2025
भोपाल। मौसम विभाग ने मप्र में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया है. सोमवार को भी कई जिलों में बारिश के आसार को लेकर अल्रर्ट जारी किया गया है. अलीराजपुर, धार, बैतूल, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पाढ़र्णा नर्मदापुरम सहित जिलों में बारिश हो सकता है. जिलों में मूसलाधार […]

You May Like