MP Weather Alert: तेज हवा के साथ धार,बैतूल,छिंदवाड़ा, बालाघाट और नर्मदापुरम में आज बारिश के आसार

भोपाल। मौसम विभाग ने मप्र में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया है. सोमवार को भी कई जिलों में बारिश के आसार को लेकर अल्रर्ट जारी किया गया है. अलीराजपुर, धार, बैतूल, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पाढ़र्णा नर्मदापुरम सहित जिलों में बारिश हो सकता है. जिलों में मूसलाधार बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इसके साथ ही ग्वालियार, दतिया, भिंड़, मुरैना, गुना, श्योरपुरकलां, शाजापुर, छतरपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, टीकमगढ़ सहित जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. प्रदेश में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहने की की संभावना मौसम विभाग ने जताई गई है.

Next Post

ढाबा संचालक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon Aug 11 , 2025
इंदौर. मेघदूत गार्डन के पास रविवार देर रात मिनी ढाबा संचालक पर हुए चाकू हमले के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में ढाबा संचालक के छोटे भाई की मौत हो गई थी, जबकि बड़ा भाई और उनका दोस्त घायल हुए थे. गिरफ्तार आरोपियों […]

You May Like