दोस्ती तोड़ी तो गुस्साएं बदमाशों ने मचाया उपद्रव, पथराव

जबलपुर:कैंट थाना क्षेत्र में दोस्ती तोडऩे से गुस्साएं बदमाशों ने उपद्रव मचाते हुए धमकाते हुए पथराव कर तोडफ़ोड़ कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे युवक के साथ मारपीट कर दी।
पुलिस के मुताबिक कैंट निवासी भावना यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात करीब 11:30 बजे जब वह अपने घर के बाहर स्कूटी खड़ी कर अंदर पहुंची, तभी उनका पड़ोसी शुभम पासी पानी के पाइप के संबंध में चर्चा करने घर आया। इसी दौरान गोरखपुर निवासी हर्षिक कैथवास, अंश कैथवास और रोहित बेलवंशी अचानक घर के अंदर घुस आए और भावना के बेटे यश के बारे में पूछताछ करने लगे।जब महिला ने बताया कि यश घर पर नहीं है, तो आरोपियों ने अभद्र शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने घर के बाहर खड़ी जूपिटर, बिजली के मीटर में पथराव कर तोड़ दिया। जब पड़ोसी शुभम पासी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उसके साथ मारपीट की इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीडि़ता के बेटे यशवंत के अनुसार आरोपी उसके पुराने दोस्त थे, लेकिन उनकी गलत आदतों के कारण उसने उनसे दोस्ती तोड़ दी थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी उसे नुकसान पहुंचाने के इरादे से घर आए थे।
इधर कार-दो ऑटो में तोडफ़ोड़
कोतवाली थाना अंतर्गत दमोह नाका क्षेत्र में बीती रात दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। शराब के नशे में धुत इन बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार, दो ऑटों को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी कर तोडफ़ोड़ की ।पुलिस के मुताबिक नितिन यादव निवासी दमोह नाका ने बताया कि रात जब वे सो रहे थे, अचानक बाहर से कांच टूटने की तेज आवाजें आईं। बाहर निकलकर देखा तो मोहल्ले के ही दो युवक, अंकित माली और विपिन बैन, नशे की हालत में उनकी स्विफ्ट डिजायर कार एमपी 20 टीए 1756 पर पत्थर बरसा रहे थे। पड़ोसी रोहित कुमार चौधरी की ऑटो 20 एल ए 8310 और विकास चौधरी कीे लोडिंग ऑटो क्रमांक एमपी एल बी 0636 पर भी पथराव कर तोडफ़ोड़ की।

Next Post

ग्वालियर में मनी ईद, 116 ईदगाह-मस्जिदों में अदा की गयी नमाज

Sat Mar 21 , 2026
ग्वालियर:आज यहां शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार पूरे उल्लास से मनाया गया। सुबह 7:30 से 9:30 बजे के बीच शहर की सभी मस्जिद और ईदगाहों पर मुस्लिम समुदाय के युवा, बच्चे और बुजुर्गों ने पहुंचकर एक साथ नमाज अदा की। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की […]

You May Like