
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा के सेंट्रल हॉल में स्थापित बाबूलाल गौर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।
डॉ यादव ने कहा कि बाबूलाल गौर का सार्वजनिक जीवन प्रदेश के विकास और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। जयंती के अवसर पर विधानसभा परिसर में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
