लगातार दूसरे दिन कमजोर हुआ रुपया, 10 पैसे टूटा

मुंबई, 28 अक्टूबर (वार्ता) निजी और सार्वजनिक बैंकों की तरफ से डॉलर की मांग आने और अमेरिकी मद्रा की मजबूती के दबाव में अंतरबैंकिंग बाजार में मंगलवार को रुपये में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही।

भारतीय मुद्रा आज 10 पैसे टूटकर कारोबार की समाप्ति पर 88.29 रुपये प्रति डॉलर बोली गयी। इससे पहले सोमवार को यह 36 पैसे की गिरावट के साथ 88.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 15 पैसे लुढ़ककर 88.34 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 88.40 रुपये प्रति डॉलर तक कमजोर हुआ।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में एक प्रतिशत से अधिक की नरमी ने रुपये को ज्यादा नहीं टूटने दिया और यह ऊपर 88.23 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ।

 

Next Post

मोबाइल नंबर के साथ कॉल करने वाले का नाम डिस्प्ले करने पर ट्राई ने सौंपी प्रतिक्रिया

Tue Oct 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कॉल करने वाले व्यक्ति के मोबाइल नंबर के साथ स्क्रीन पर उसका नाम डिस्प्ले करने की सुविधा (सीनैम) अनिवार्य करने के बारे में दूरसंचार विभाग (डीओटी) के सुझावों पर अपनी प्रतिक्रिया विभाग को सौंप दी है। डीओटी और ट्राई […]

You May Like