दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ता रिहा, शहर अध्यक्ष ने किया स्वागत

ग्वालियर। दिल्ली में एआई समिट में भाजपा सरकार द्वारा अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन करने वाले ग्वालियर से भारतीय युवा कांग्रेस के दो नेताओं जितेंद्र यादव एवं राजा गुर्जर को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर उन्हें जेल भेज दिया गया था। जेल से रिहा होने के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव द्वारा दोनों युवा कांग्रेसियों का स्वागत किया गया। अध्यक्ष यादव ने कहा कि लोकतंत्र में देश के किसानों की आवाज उठाना अपराध नहीं है। यह हमारा संवैधानिक अधिकार है, संघर्ष जारी रहेगा।

Next Post

गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को न आए किसी भी तरह की परेशानी: सीएम डॉ यादव

Thu Mar 5 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। जिला कलेक्टर पंजीकृत किसानों में से चिन्हित किसानों के सत्यापन, उपार्जन केन्द्रों पर बारदानों की उपलब्धता और किसानों को समय पर भुगतान के लिए शत-प्रतिशत […]

You May Like