मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल लाड़ली बहनों के खातों में राशि करेंगे अंतरित

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अप्रैल को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 184 करोड़ 92 लाख रूपये की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी करेंगे। इन कार्यों में 115 करोड़ 32 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण एवं 69 करोड़ 60 लाख रूपये के कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है।

Next Post

डॉक्टर ब्लैकमेलिंग कांड के आरोपी राजेश धनेचा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, 50 लाख की जालसाजी का आरोप

Sat Apr 11 , 2026
देवास। चर्चित डॉक्टर ब्लैकमेलिंग कांड में फंसे राजेश धनेचा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने फरियादी रवि दायमा की शिकायत पर राजेश धनेचा और महेंद्र पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फरियादी रवि दायमा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि […]

You May Like