गेहूं उपार्जन : विगत वर्ष के मुकाबले इस बार ज्यादा हुआ पंजीयन

जबलपुर:समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए इस वर्ष किसानों के प्रति अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार विगत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष किसानों ने अधिक पंजीयन कराए हैं। खाद्य नियंत्रक अधिकारी प्रमोद मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष लगभग 42 हजार किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया था, जबकि इस बार करीब 50 हजार 781 किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेचने के लिए पंजीयन कराया है।
मझौली – सिहोरा में सबसे अधिक पंजीयन
जानकारी के अनुसार इस वर्ष मझौली और सिहोरा तहसील क्षेत्रों में सर्वाधिक किसानों ने पंजीयन कराया हैं। जिसमें मझौली में 12960, सिहोरा में 11750, पनागर में 8132, पाटन में 8039, जबलपुर में 4477, शहपुरा में 3427, कुंडम में 1477, गोरखपुर में 250, अधारताल में 153 और रांझी तहसील में 116 पंजीयन हुए हैं।
चना-मसूर में पंजीयन की संख्या कम
समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के अलावा चना, मसूर आदि दलहनी फसलों के लिए भी किसानों ने पंजीयन कराया है। जानकारी के अनुसार इस वर्ष चना के लिए 3302, मसूर के लिए 360 एवं सरसों के लिए 454 किसानों ने विभिन्न तहसीलों में पंजीयन कराया है।

Next Post

महिला शिक्षक से अभद्रता करने वाले विभागाध्यक्ष पर जांच शुरू

Thu Mar 12 , 2026
जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में विगत दिनों गणित एवं कम्प्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष पर महिला अतिथि शिक्षक से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगे है। शिकायत कुलगुरु कार्यालय तक पहुंचने के बाद मामले की जांच विश्वविद्यालय की महिला समिति को सौंप दी गई है। सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिला […]

You May Like