महिला शिक्षक से अभद्रता करने वाले विभागाध्यक्ष पर जांच शुरू

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में विगत दिनों गणित एवं कम्प्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष पर महिला अतिथि शिक्षक से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगे है। शिकायत कुलगुरु कार्यालय तक पहुंचने के बाद मामले की जांच विश्वविद्यालय की महिला समिति को सौंप दी गई है। सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिला शिक्षक ने शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2019 से कम्प्यूटर साइंस विभाग में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। आरोप है कि 2 मार्च को दोपहर करीब 3.50 बजे विभागाध्यक्ष ने पूरे स्टाफ के सामने उनके साथ गाली-गलौच की।
हाथ पकड़ने की कोशिश का भी आरोप
महिला शिक्षक का कहना है कि विवाद के दौरान विभागाध्यक्ष ने अभद्रता करते हुए उनका हाथ पकड़ने का भी प्रयास किया था। उन्होंने यह भी कहा कि विभागाध्यक्ष पहले भी स्टाफ और छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार कर चुके हैं।
सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना
शिकायतकर्ता ने विश्वविद्यालय प्रशासन से घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की है। उनका कहना है कि 2 मार्च की घटना विभाग में लगे कैमरों में रिकॉर्ड हुई है, जिससे जांच में सच्चाई सामने आ सकती है। महिला शिक्षक ने विभागाध्यक्ष की मानसिक स्थिति की भी जांच कराने की मांग की है। फिलहाल महिला समिति पूरे मामले की जांच कर रही है।

Next Post

जनगणना 2027 : मकान सूचीकरण और गणना के लिए अधिकारियों को दी जानकारी

Thu Mar 12 , 2026
जबलपुर: जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारी के तहत जिला एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण ई-दक्ष केन्द्र, तहसील कार्यालय, जबलपुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश, भोपाल से मनोज […]

You May Like