देवीधाम में दिखी तेंदुआ और शावकों की उपस्थिति

सलकनपुर। प्रसिद्ध देवीधाम में लगातार तीन दिनों तक मादा तेंदुआ और उसके शावकों की मौजूदगी दर्ज होने के बाद श्रद्धालुओं, व्यापारियों और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता गहरा गई है. धाम परिसर और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में वन्यजीवों की गतिविधियां कैद होने के बाद प्रशासन और वन विभाग की सतर्कता पर सवाल उठने लगे हैं.

जानकारी के अनुसार 25, 26 और 27 जून को धाम की सीढ़ी मार्ग तथा मुख्य सड़क पर लगी सीसीटीवी फुटेज में मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ विचरण करती हुई दिखाई दी. लगातार तीन दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर वन्यजीवों की मौजूदगी सामने आने से यह स्पष्ट हो गया है कि क्षेत्र में मादा तेंदुआ का मूवमेंट बना हुआ है, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता की आवश्यकता महसूस की जा रही है. सलकनपुर व्यापारी समिति एवं वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध दुबे ने संदेश जारी कर श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि श्रद्धालु सुनसान मार्गों पर अकेले आवागमन करने से बचें, यथासंभव समूह में यात्रा करें तथा देर रात और तड़के सुबह के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें.

लोगों का कहना है कि देवीधाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में मादा तेंदुआ और उसके शावकों की लगातार मौजूदगी प्रशासन और वन विभाग के लिए चुनौती बन सकती है. लोगों ने मांग की है कि धाम क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ाई जाए,

 

Next Post

यशवंत क्लब चुनावः जितेंद्र जैन चेयरमैन, विजय कस्तूरी सेक्रेटरी बने

Mon Jun 29 , 2026
इंदौर: यशवंत क्लब की नई मैनेजिंग कमेटी के लिए हुए चुनाव में गौरानी-सचदेवा समर्थित जितेंद्र (जीतू) जैन पैनल ने शानदार प्रदर्शन किया. अध्यक्ष समेत मैनेजिंग कमेटी के चारों प्रमुख पदों पर जैन पैनल ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि पूर्व अध्यक्ष पम्मी छाबड़ा के पैनल को करारी हार का सामना […]

You May Like