स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और चौराहों तक पहुंचा सेफ क्लिक 2.0 अभियान

इंदौर. साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने शहरभर में सेफ क्लिक 2.0 अभियान चलाया. स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, लाइब्रेरी, गार्डन और प्रमुख चौराहों पर आयोजित कार्यक्रमों में पुलिस ने नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं को सोचें समझें क्लिक करें का संदेश देते हुए डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, ओटीपी और क्यूआर कोड फ्रॉड, सोशल मीडिया ठगी, निवेश के नाम पर धोखाधड़ी तथा फेक कॉल मैसेज से सतर्क रहने की सलाह दी. अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और विभिन्न पुलिस थानों ने मेदांता, कोकिलाबेन, मीनेश व ट्रॉमा सेंटर अस्पताल, नेहरू नगर लाइब्रेरी, पलासिया, दरगाह चौराहा, मेघदूत गार्डन, क्रिश्चियन कॉलेज और शारदा कन्या स्कूल सहित कई स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए. साथ ही साइबर अपराध होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई.

Next Post

डॉक्टर्स डे: सेवा, समर्पण और स्वास्थ्य के प्रहरी को सम्मान

Tue Jun 30 , 2026
डॉक्टर्स डे: सेवा, समर्पण और स्वास्थ्य के प्रहरी को सम्मान डॉक्टर्स डे हमारे समाज में डॉक्टरों के योगदान, समर्पण और मानव सेवा को सम्मान देने का विशेष अवसर है। डॉक्टर केवल रोगों का इलाज करने वाले व्यक्ति नहीं होते, बल्कि वे लोगों के जीवन में आशा, विश्वास और स्वास्थ्य का […]

You May Like