अंकारा 01 जून (वार्ता) कुख्यात आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट(आईएस-रूस में प्रतिबंधित) के सरगना को गुप्त खुफिया अभियान के दौरान पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हिरासत में लिया गया।
तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलु ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में ओजगुर अल्तुन को पकड़ा गया , जो आईएस मीडिया और रसद का प्रभारी है।
तुर्की राष्ट्रीय खुफिया संगठन (एमआईटी) ने तुर्की के खिलाफ आईएस की साजिशों तथा आतंकवादी भर्ती अभियानों को विफल किया है और डिजिटल सामग्रियों को जब्त कर लिया है।
