
सतना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जज पार्थ शंकर मिश्र ने गुरूवार को जनपद पंचायत सोहावल की ग्राम पंचायत लालपुर में सामाजिक अंकेक्षण की ग्रामसभा के न्यायोत्सव अंतर्गत कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणजनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कानूनी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण शासन की सराहनीय पहल है। इस अवसर पर जिला विधिक अधिकारी एम जीलानी, जिला समन्वयक बद्री प्रसाद, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, ग्रामीण रोजगार सहायक तथा बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
