छपारा (सिवनी): नगर के बैंनगंगा नदी पुल घाट स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर गोल्डन टेंपल परिसर के ग्राउंड पर जहां विगत कुछ महीने पहले कुछ क्षेत्रीय सामाजिक संगठनों ने कब्जा करने बगैर किसी प्रशासनिक स्वीकृति के निर्माण कार्य आरंभ कर दिया था जिसे स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाया साथ ही निर्माणकर्ताओं को उक्त स्थान से सामग्री हटाई जाए ऐसा नोटिस भी जारी किया गया था।
वहीं विगत देर रात जेसीबी मशीन से अज्ञात लोगों ने निर्माण कार्य फिर से उक्त ग्राउंड के दूसरे अलग हिस्से पर कब्जा करने के उद्देश्य से पिलर के लिए गड्डे खोद दिए जैसे ही स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारियों को सूचना मिली शाम लगभग 6:30 बजे मौके पर पटवारी बृजेश रजक गए जहां नाप-जोख के बाद उक्त गड्ढों को जेसीबी मशीन की सहायता से भर दिया गया परंतु किन लोगों द्वारा रातों रात वहां किस मंशा से गड्डे खोदे गए यह स्पष्ट नहीं हो पाया है वहीं दूसरी ओर नदी किनारे मैदान पर अन्य किसी भी वर्ग,समुदाय एवं व्यक्ति और समाज विशेष को निर्माण हेतु आवंटन न दिया जाए।
मैदान को सार्वजनिक आयोजन के लिए छोड़ा जाये
ऐसा आमजनों की और से प्रशासन से अपील की जा रही है क्योंकि उक्त मैदान ही एक मात्र ऐसी जगह शेष रह गई है जहां सार्वजनिक रूप से सभी तरह के सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए उपयोग किया जाता रहा है नगरवासियों एवं क्षेत्रीय ग्रामों के ग्रामीणों द्वारा स्थानीय एवं जिला प्रशासन से आग्रह किया गया है कि उक्त मैदान को सार्वजनिक आयोजनों के लिए रिक्त छोड़ा जावे तो बेहतर होगा।
