
तेजगढ़/दमोह। शादी के नाम पर लाखों रुपये और जेवरात हड़पने के मामले में पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी तेंदूखेड़ा देवी सिंह के नेतृत्व में तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह और चौकी प्रभारी इमलिया अक्षेंद्रनाथ की टीम ने यह सफलता हासिल की।
आवेदक ऋषभ जैन निवासी ग्राम मनका ने चौकी इमलिया में शिकायत दर्ज कराई कि 12 जून 2025 को उसकी शादी कृतिका उर्फ मुस्कान जैन से हुई थी, जिसमें 5.05 लाख रुपये नगद लिए गए। बाद में कृतिका लगभग 6 लाख रुपये के जेवर लेकर मायके चली गई और फिर लापता हो गई। प्रकरण दर्ज कर जांच में पाया गया कि दो आरोपी पहले से उज्जैन जेल में बंद हैं, जबकि शेष तीन आरोपियों को 3 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
