अमेरिकी प्रशासन यूक्रेन के रक्षा बजट में कटौती करेगा

वाशिंगटन, 11 जून (वार्ता) अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि मौजूदा अमेरिकी प्रशासन अगले साल यूक्रेन के लिए अपने सैन्य बजट में कटौती करेगा।
श्री हेगसेथ ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की रक्षा उपसमिति के समक्ष एक सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी।
रक्षा मंत्री ने सांसदों से कहा, “ यह आगामी रक्षा बजट में कटौती है। यह प्रशासन यूक्रेन संघर्ष के बारे में बहुत अलग दृष्टिकोण रखता है। हमारा मानना ​​है कि कई वैश्विक चुनौतियों को देखते हुये बातचीत के माध्यम से एक शांतिपूर्ण समाधान दोनों पक्षों और हमारे देश के हित में भी होगा। ”
अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार फरवरी 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक अमेरिका ने यूक्रेन को 66 अरब डॉलर से अधिक की सहायता दी है।
पूर्व में जो बाइडेन प्रशासन के तहत स्वीकृत और अनुमोदित बजट के तहत अमेरिका ने यूक्रेन को लगातार हथियार प्रदान करना जारी रखा है, लेकिन ट्रम्प प्रशासन ने यूक्रेन के लिये किसी भी नयी सहायता की घोषणा नहीं की है ।
उन्होंने कहा, “ हमारा मानना ​​है कि बातचीत के ज़रिये शांतिपूर्ण समाधान दोनों पक्षों और हमारे देश के हि

Next Post

शतरंज बचपन से ही मेरे दिल के करीब रहा है : उर्वा सवालिया

Wed Jun 11 , 2025
मुंबई, 11 जून (वार्ता) सोनी टीवी के ऐतिहासिक शो चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान में सम्राट पृथ्वीराज का किरदार निभा रहे युवा अभिनेता उर्वा सवालिया ने बताया है कि शतरंज बचपन से ही उनके दिल के करीब रहा है। उर्वा ने हाल ही में सिर्फ अभिनय ही नहीं, अपनी असली जिंदगी […]

You May Like