देर रात घर पर पथराव, चाकू दिखा धमकाया

जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत सब्जी मंडी लटकारी का पडाव में देर रात्रि बदमाशों ने एक घर पर पथराव कर दिया, इसके बाद मकान मालिक को चाकू दिखाकर धमकाते हुए चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक संजीव केशरवानी निवासी सब्जी मंडी लटकारी का पडाव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात करीब 11 बजे श्लोक बेन, इशू कछवाहा, साहिल केशरवानी तीनों ने मिलकर उसके घर पर पथराव किया। जिससे मकान में लगी सीमेंट शीट टूट गई। तीनों उससे एक हजार रूपए मांगने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद चाकू चमकाते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

Next Post

शहर में पांच गिरोह सक्रिय, बेखौफ कर रहे वारदातें

Sat Feb 22 , 2025
जबलपुर:शहर में पांच गिरोह सक्रिय है जो बेखौफ होकर चोरी, लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिसके चलते शहर में चोरी और लूट की वारदातों का ग्राफ भी बढ़ रहा है। ये गिरोह इतने शातिर होते है कि वारदात को अंजाम देेने के बाद फरार हो जाते है […]

You May Like