स्मार्ट मीटर पर बवाल: पार्षद और वार्डवासियों का विरोध, बिजली विभाग की टीम लौटी

इटारसी। स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद सामने आया है। वार्ड 17 के सोना सांवरी नाका क्षेत्र में सोमवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने यहां करीब 12 घरों में स्मार्ट मीटर लगाए थे।

पार्षद के घर पर नए स्मार्ट मीटर में पुराने मीटर से 3 यूनिट अधिक रीडिंग आई। पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक साहू ने इसका विरोध किया। वार्ड वासियों के साथ मिलकर उन्होंने कंपनी की टीम को आगे काम करने से रोक दिया। 4 घंटे के प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी वापस चले गए। अब यहां एक महीने बाद मीटर लगाने का काम होगा।

इटारसी शहर में कुल 28 हजार स्मार्ट मीटर 5 चरणों में लगाए जा रहे हैं। कंपनी जहां बिल वसूली में दिक्कत है, वहां पहले मीटर बदल रही है।

टाउन असिस्टेंट इंजीनियर अभिषेक कन्नौज ने बताया कि पुराने मीटर में 5 प्रतिशत गलत रीडिंग आती थी। स्मार्ट मीटर में सटीक रीडिंग आएगी।

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मयूर जायसवाल, गोल्डी बैस और सौम्या दुबे भी धरने में शामिल हुए। जायसवाल ने कहा कि नए मीटर जबरदस्ती लगाए जा रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं का समर्थन करते हुए इसका विरोध किया।

Next Post

सागर में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या

Mon Jul 21 , 2025
सागर।सागर के मोतीनगर थाना अंतर्गत सागर-भोपाल रोड पर एक ऑटो चालक की दो आरोपी युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. आज मृतक के परिजनों के साथ आक्रोशित लोगों ने राहतगढ़ रेलवे ओवरब्रिज के पास एकत्रित होकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के साथ आर्थिक सहायता की मांग की गई. […]

You May Like