
सागर।सागर के मोतीनगर थाना अंतर्गत सागर-भोपाल रोड पर एक ऑटो चालक की दो आरोपी युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. आज मृतक के परिजनों के साथ आक्रोशित लोगों ने राहतगढ़ रेलवे ओवरब्रिज के पास एकत्रित होकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग के साथ आर्थिक सहायता की मांग की गई. मोतीनगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात्रि अंबेडकर वार्ड निवासी शमीम खान उम्र 24 वर्ष जो कि ऑटो चलाता था. अपने घर की ओर जा रहा था कि थाने से चंद कदम के दूरी पर स्थित पंप के सामने रास्ते में दो युवकों से कहा सुनी हो गई. जिस पर से युवकों ने ऑटो चालक शमीम के ऊपर चाकू से वार कर दिए. जिसमें उसके पेट में आयी गंभीर चोटों के कारण उपचार के पूर्व ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया है और दो संदेही युवकों को आज ही पकड़ लिया है. जिनमें एक नाबालिग है और दूसरा भगतसिंह वार्ड निवासी जयप्रकाश कोरी है. भगतसिंह वार्ड के निवासियों द्वारा आरओवी पास मृतक शमीम खान का शव रखकर चक्काजाम कर कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम किया गया. प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मांग की गई है कि हत्या की उच्च स्तरीय जांच कराई जावे. अपराधियों के मकान तोड़े जाये, मृत्यक के परिजनों को आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाये. चक्काजाम का नेतृत्व भाजपा नेता पूर्व पार्षद अतुल नेमा द्वारा किया गया.
