खाटू श्याम के दर्शन से लौटते दादा और पोते को एसयूवी ने बनाया शिकार, नागपुर रेफर

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आज सुबह खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा समारोह से लौट रहे एक दादा-पोते की स्कूटी को तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घायलों की पहचान 19 वर्षीय दर्श धोटे और उनके 74 वर्षीय दादा रामेश्वर धोटे के रूप में हुई है, जो टिकारी निवासी हैं। दर्श के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि रामेश्वर धोटे का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उन्हें नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद एसयूवी चालक, जिसकी कार के एयरबैग खुलने से जान बच गई, मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

डॉक्टर की पदस्थापना नहीं होने से नाराज लोगों ने किया शहर को अनिश्चित काल के लिए बंद

Sat Jan 24 , 2026
रायसेन। बम्होरी में स्थानीय सरकारी अस्पताल में पिछले तीन वर्षों से डॉक्टर की पदस्थापना न होने को लेकर आज से अनिश्चितकालीन नगर बंद कर दिया है। अस्पताल में स्टाफ नहीं होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। आसपास के लगभग 60 गाँव के मरीजों को इलाज के अभाव […]

You May Like