बीयर बोतल से पेट फाड़ने का मामला, नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

पिपलियामण्डी। टीलाखेड़ा बालाजी मंदिर के पीछे बीयर की बोतल फोड़कर युवक के पेट में घोंपने की सनसनीखेज वारदात के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद दो आरोपियों को मंदसौर जेल और नाबालिग को रतलाम बाल सुधार गृह भेज दिया गया। घायल युवक अर्जुन उर्फ कुलदीप मेघवाल ने आरोप लगाया कि उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर किसी युवती को अश्लील संदेश भेजे गए। इसी विवाद को लेकर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। अर्जुन का कहना है कि रविवार शाम 5.30 बजे टीलाखेड़ा बालाजी मंदिर के पीछे राठौर रिसोर्ट के पास नवीन नेकाड़ी (23), सचिन गुर्जर (27) और एक नाबालिग ने पहले उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर बीयर की बोतल तोड़कर पेट में घुसा दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपलिया लाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मंदसौर रेफर किया गया। वहीं, आरोपियों का कहना था कि युवक ने खुद बोतल तोड़कर अपने पेट में घुसा ली। मगर पुलिस ने बयान और परिस्थितियों के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर धारा 324 में प्रकरण दर्ज किया। चौकी प्रभारी धर्मेश यादव ने बताया कि दोनों वयस्क आरोपियों को मंदसौर जेल और नाबालिग को रतलाम बाल जेल भेजने के आदेश हुए हैं।

Next Post

एमपी-पीएससी की परीक्षाओं का शेड्यूल फिलहाल न मंजूर

Tue Sep 23 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ के समक्ष मंगलवार को एमपी-पीएससी मुख्य परीक्षा-2025 के मामले की सुनवाई हुई। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से हाईकोर्ट में मुख्य परीक्षा का शेड्यूल पेश कर मंजूरी प्रदान करने का आग्रह किया गया। हाईकोर्ट […]

You May Like

मनोरंजन