तमिलनाडु और महाराष्ट्र के बीच होगी हॉकी इंडिया मास्टर्स कप की खिताबी जंग

चेन्नई, (वार्ता) हॉकी इंडिया मास्टर्स कप के फाइनल में शुक्रवार को तमिलनाडु और महाराष्ट्र के बीच खिताबी जंग होगी।

आज यहां खेले गये सेमीफाइनल मुकाबलों में तमिलनाडु और महाराष्ट्र ने अपनी-अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों पर शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

दिन के पहले सेमीफाइनल मैच में तमिलनाडु ने पुरुष वर्ग में हॉकी चंडीगढ़ को 3-0 से हराया। तमिलनाडु की ओर से विनोथ कुमार एपी ने (पहले) मिनट में एक बेहतरीन गोलकर खेल की शुरुआत की। इसके बाद सुदर्शन एस ने (40वें) और कप्तान एडम एंटनी सिंक्लेयर ने (54वें) मिनट में एक-एक गोल कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।

आज दूसरे सेमीफाइनल मैच में महाराष्ट्र ने ओडिशा को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महाराष्ट्र के लिए लियोनार्ड कीथ परेरा ने (चौथे, 17वें) मिनट में दो गोल किए जबकि विक्रम पिल्ले ने (38वें) और कार्ल गोम्स ने (43वें) मिनट में भी एक-एक गोल करके अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। वहीं ओडिशा की ओर से कप्तान लाजरस बारला ने (27वें) मिनट में सांत्वना गोल करने में सफल रहे। चंडीगढ़ अब फाइनल मैच से पहले शुक्रवार को कांस्य पदक के लिए ओडिशा से भिड़ेगा।

Next Post

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया से बाहर हुआ ये तेज़ गेंदबाज़

Thu Jun 26 , 2025
हर्षित राणा को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट से ठीक पहले भारतीय टीम में शामिल किया गया था. वह लीड्स टेस्ट की अंतिम 11 में जगह नहीं बना सके थे. हर्षित राणा इंग्लैंड दौरे पर अब भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. Facebook Share on X […]

You May Like