सोहागपुर। पुलिस, राजस्व एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने शहर के मुख्य मार्ग से तिरंगा बाइक रैली निकाली। इसमें भाजपा नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक भी शामिल हुए। रैली मुख्य और अंदरूनी मार्गों से गुजरते हुए थाने में संपन्न हुई। एसडीओपी संजू चौहान, टीआई ऊषा मरावी सहित अधिकारियों ने भारत माता की जय और ‘तिरंगा अमर रहे’ के नारे लगाए। रैली के दौरान हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में नगर व विभागीय अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
