ग्वालियर: आगामी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर शहर को भव्य रूप देने और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए निगम मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के उन सभी पार्कों और सार्वजनिक स्थलों, जहाँ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहाँ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए।
शहर के सभी अम्बेडकर पार्कों में रंगाई-पुताई और स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। महापौर ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए।महापौर ने स्पष्ट किया कि जयंती समारोह से पूर्व प्रतिमाओं की गरिमा के अनुरूप उनकी साफ-सफाई, पार्कों की रंगाई-पुताई और वहां प्रकाश (लाइटिंग) व अन्य जनसुविधाओं की व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने जोर दिया कि श्रद्धालुओं और नागरिकों की सुविधा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
