जंगल में मिला युवक का रक्तरंजित शव

सतना: धर्मनगरी चित्रकूट में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। सती अनुसूइया मंदिर रोड स्थित जंगल में सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चित्रकूट-सतना मार्ग से करीब दो किलोमीटर अंदर सती अनुसूइया मंदिर जाने वाले मार्ग के जंगल में सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना पर चित्रकूट एसडीओपी राजेश बंजारे एवं थाना प्रभारी गिरिजाशंकर बाजपेई पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 28 वर्ष प्रतीत हो रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
पुलिस ने जारी किया इश्तिहार
प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर किए जाने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और जिलों को भी सूचना भेजी जा रही है। इसी कड़ी में इश्तिहार जारी करते हुए मृतक की पहचान करने का प्रयास जारी है

Next Post

कुल्हाड़ी से हमला कर अधेड़ की हत्या

Tue Jun 9 , 2026
सतना: मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के किरहाई गांव में रविवार-सोमवार दरमियानी रात एक अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद टीआई विजय सिंह पारस्ते पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच […]

You May Like