
अबू धाबी। दुबई के क्राउन प्रिंस, उप-प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद ने अबू धाबी के अस्पताल में घायल flydubai पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से मुलाकात कर उनके साहस, जिम्मेदारी और मानव जीवन के प्रति समर्पण की सराहना की। 30 सितंबर को फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट के अंदर हुए हमले में घायल मच्छर को लेकर हमदान ने कहा कि वे देश की कहानी का गौरवशाली हिस्सा हैं। UAE के अटॉर्नी जनरल ने इस घटना की जांच में को-पायलट द्वारा आतंकी कृत्य को अंजाम देने की कोशिश की पुष्टि की है।
