चीन ने 2025 में 258,000 टेलीकॉम, ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले सुलझाए

बीजिंग, 08 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) चीन की पुलिस ने 2025 में देश भर में 2.58 लाख टेलीकॉम और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों को सुलझाया, जबकि धोखाधड़ी से जुड़े 2.17 करोड़ युआन (31 लाख अमेरिकी डॉलर) से अधिक की निधि पर आपातकालीन रोक लगायी। एक पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग मिंग ने कहा कि पुलिस ने पिछले साल धोखाधड़ी सिंडिकेट से जुड़े 542 प्रायोजकों, प्रमुखों और मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया। श्री झांग ने कहा कि चीनी पुलिस ने ऐसे अपराधों से निपटने के लिए म्यांमार, थाईलैंड और कंबोडिया के साथ अंतर्राष्ट्रीय कानून प्रवर्तन सहयोग बढ़ाया है, जिसमें म्यांमार के म्यावाडी से टेलीकॉम धोखाधड़ी के संदेह में 7,600 से अधिक चीनी नागरिकों को वापस भेजा गया है।

 

 

Next Post

अमेरिका ने सोमालिया सरकार की सभी प्रकार की सहायता राेकी

Thu Jan 8 , 2026
वाशिंगटन, 08 जनवरी (वार्ता) अमेरिका ने सोमालिया सरकार की सभी प्रकार की सहायता स्थगित करते हुए आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने खाद्य सहायता से भरा विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफ़पी) का एक गोदाम नष्ट कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप […]

You May Like

Play sound