
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज ग्वालियर के अलापुर स्थित नीलकंठ तिराहा के समीप भारतीय जनता पार्टी के नवीन कार्यालय के निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जयप्रकाश राजोरिया उपस्थित रहे।
मंत्री ने व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित कार्यों को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह नवीन कार्यालय संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त करेगा। भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्र निर्माण एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित रही है।
