नवागत थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने निकाला फ्लैग मार्च

पथरिया/दमोह:नवागत थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने पदभार ग्रहण करते ही पुलिस बल के साथ बुधवार शाम पथरिया नगर के मुख्य मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च देखकर नगर के लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर नई उम्मीद और उत्सुकता जगी.थाना प्रभारी ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए.स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नवागत प्रभारी के नेतृत्व में जुआ, सट्टा, शराब, गांजा की अवैध बिक्री, सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी और नाबालिग बच्चों के गैंगवार जैसी गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगेगा. नगर में शांति और कानून व्यवस्था बेहतर होने की आस जगी है.

Next Post

वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, आरआर ने बनाये आठ विकेट पर 243 रन

Wed May 27 , 2026
न्यू चंडीगढ़, 27 मई (वार्ता) वैभव सूर्यवंशी (97) और ध्रुव जुरेल (50) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट पर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद […]

You May Like