निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा संजीवनी साबित होगी: पांसे

सारनी।शॉपिंग सेंटर में डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निशुल्क एम्बुलेंस सुविधा संजीवनी का काम करेगी. पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा के लोकार्पण अवसर पर वक्त किए है. पूर्वमंत्री पांसे ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की बुनियाद अगर किसी ने रखी है,तो वह महान विभूति डॉ. भीमराव अंबेडकर हैं।उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के ज़रिए मुल्क के विभिन्न तबकों,जातियों और मज़हबों को एक मज़बूत धागे में पिरोने का काम किया है। श्री पांसे ने कहा कि

खिदमत-ए-ख़ल्क वेलफेयर सोसायटी के जरिए शेख नईम मंसूरी,शेख जावेद उर्फ पंचू खान और उनकी पत्नी इशरत बी द्वारा अपने वालिद की याद में शुरू की गई इस एंबुलेंस सेवा को इंसानियत की बेहतरीन मिसाल करार दिया। श्री पांसे ने कहा कि आज के दौर में जहां लोग दौलत कमाने में मशगूल हैं,वहीं कुछ लोग अपनी कमाई को खैरात और खिदमत में लगाकर समाज के लिए मिसाल कायम कर रहे हैं। उन्होंने आदिवासी अंचल की पीड़ा का ज़िक्र करते हुए कहा कि कई गरीब परिवार इलाज के दौरान अपने खेत-खलिहान और ज़ेवर तक गिरवी रख देते हैं,और कई बार मरीज की मौत के बाद शव को घर लाने तक के लिए उनके पास ज़रिया नहीं होता। ऐसे में यह एंबुलेंस सेवा उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अवाम की जागरूकता उन्हें कामयाब नहीं होने देगी।उन्होंने बांटेंगे तो काटेंगे जैसे नारों पर तंज कसते हुए बाबा साहब के मूल मंत्र पढ़ेंगे तो बढ़ेंगे को अपनाने की अपील की और तालीम को तरक्की की कुंजी बताया।कार्यक्रम में धार्मिक सौहार्द का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला शिव कल्याण ईश्वर मंदिर के पंडित संतोष शर्मा,गुरुद्वारे के ज्ञानी जी की मौजूदगी ने इसे गंगा-जमुनी तहज़ीब का जीवंत उदाहरण बना दिया। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा एंबुलेंस का लोकार्पण किया गया

Next Post

ऑस्ट्रेलिया की संसद में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सम्मान

Wed Apr 15 , 2026
छतरपुर। भारतीय अध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को ऑस्ट्रेलिया में उच्च स्तर पर सम्मानित किया गया। पार्लियामेंट ऑफ न्यू साउथ वेल्स में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में उन्हें उनके आध्यात्मिक योगदान और समाज में सकारात्मक प्रभाव के लिए औपचारिक सम्मान प्रदान […]

You May Like