भगवत सहाय कॉलेज में मना रामानुजन दिवस

ग्वालियर। भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय में भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिवस को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाते हुए पूरे सप्ताह भर राष्ट्रीय गणित सप्ताह के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर विजय गंभीर प्राध्यापक समाजशास्त्र, डॉक्टर डी.वी. सिंह प्राध्यापक अर्थशास्त्र थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. श्रीवास्तव द्वारा की गई। आभार कार्यक्रम संयोजक डॉ किशन शर्मा द्वारा दिया गया।उद्घाटन के उपरांत श्रीनिवास रामानुजन विषय पर महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने रामानुजन से जुड़े पहेलियां को चित्रण करते हुए विचार प्रकट किए।

Next Post

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मंडी सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Tue Jan 7 , 2025
ग्वालियर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने डबरा के एसडीएम दिव्यांशु चौधरी को उनके बंगले पर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन डबरा कृषि उपज मंडी के सचिव पर अभद्र भाषा का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर दिया गया। किसान यूनियन के पदाधिकारी ने चेतावनी दी है […]

You May Like