शहर में कहीं से भी न आए गंदे पानी की शिकायत

इंदौर: शाहर में कहीं से भी गंदे पानी की शिकायत प्राप्त न हो, यह सुनिश्चित किया जाए. जलभराव और सीवेज ओवरफ्लो की समस्याओं को रोकने के लिए आवश्यक तकनीकी उपाय तत्परता से किए जाएं. जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो, इसके लिए ड्रेनेज व्यवस्था को चाकचौबंद करें और संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी रखें.
उक्त निर्देश नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने अधिकारियों को दिए. बुधवार को सिटी बस ऑफिस में निगमायुक्त ने समीक्षा बैठक ली. बैठक में समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री एवं समस्त झोनल अधिकारियों, प्रभारी अधिकारी वर्कशॉप व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

निगमायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि स्टॉर्म वॉटर लाइन की सफाई कार्य को प्राथमिकता दी जाए और सुनिश्चित किया जाए कि कोई नाली या चैंबर अवरुद्ध न हो. जहां भी सड़क या पाइपलाइन का कार्य चल रहा हो, वहां उचित एवं व्यवस्थित बैरिकेटिंग की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना समाप्त हो. सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए. नागरिकों को त्वरित राहत मिले, यह सुनिश्चित करें.

Next Post

इतिहास में पहली बार इस राज्य सरकार ने घटाए बिजली के दाम: उपभोक्ताओं को मिलेगी 30% तक की बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Thu Jun 26 , 2025
मुख्यमंत्री ने राज्य के लाखों उपभोक्ताओं को दी बड़ी सौगात; बढ़ती महंगाई के बीच बिजली बिल में कटौती से आम जनता को मिलेगी राहत, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा। नई दिल्ली, 26 जून (नवभारत): देश के इतिहास में शायद यह पहली बार हुआ है जब किसी राज्य सरकार ने बिजली […]

You May Like