जंगल की आग दतिया शहर तक पहुंची, दर्जन भर घर जलकर राख

दतिया: दतिया के जंगल में भड़की आग से शहर के सीमा पर बसा आदिवासी मोहल्ला चपेट में आ ग़या। 12 घर राख हो गए। कई पक्षियों की मौत हो गई। घर रातभर धधकते रहे जबकि दमकल घंटों बाद पहुंची।

दतिया शहर के वार्ड क्रमांक-1 स्थित आदिवासी डेरा भीषण आग की चपेट में आ गया। जंगल से उठी आग देखते ही देखते बस्ती तक पहुंच गई और करीब 12 घरों को अपनी आगोश में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घरों में रखा राशन जल गया। सैकड़ों पक्षियों की मौत हो गई है।

Next Post

दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सिर्फ भारत का नाम; 47.1 डिग्री के साथ ब्रह्मपुरी सबसे आगे

Sun May 24 , 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची में इस समय भारत का दबदबा दिखाई दे रहा है। दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी शहर भारत के रहे। महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी लगातार दूसरे दिन देश और दुनिया का सबसे गर्म शहर बना रहा, जहां तापमान 47.1 डिग्री […]

You May Like