धनहरा में पकड़ाई अफीम की खेती रिटायर्ड एनसीएल कर्मी गिरफ्तार

 

सिंगरौली, जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनहरा गांव में एक जायसवाल परिवार के द्वारा अफीम की खेती अपने घर के पीछे किया था। जहां माड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली तो पुलिस ने जाल बिछाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत ड्रोन से मुआयना कराया तो लहलहाते अफीम के पेड़ दिखे। पुलिस ने छापेमार कार्यवाही करते हुए 450 की संख्या में अफीम के पौधो को जप्त किया है। जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी जा रही है। वही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

आरोपी एनसीएल का रिटायर्डकर्मी

पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि धनहरा गांव में अफीम की खेती करने वाला आरोपी गोवर्धन प्रसाद जायसवाल एचसीएल का रिटायर्ड कर्मचारी है। आस-पड़ोस के लोगों से छिपाकर अफीम की खेती किया था। अफीम की खेती के बारे में अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं हंै। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने अपने घर के पीछे अफीम लगाया था। एक स्थानीय व्यक्ति को लगा कि यह अफीम हैं। जिसकी जानकारी पुलिस को दी और माड़ा पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए अफीम की खेती का बड़ा खुलासा किया हैं।

 

Next Post

देश के दिल मध्यप्रदेश में पर्यटन के स्वर्ण युग का हुआ आरंभ: यादव

Wed Feb 26 , 2025
भोपाल, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि हिंदुस्तान के दिल मध्यप्रदेश की समृद्ध प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक विविधता के कारण देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री यादव ने कहा कि यहां के घने […]

You May Like