भारतीय क्रिकेट के आकाश में हुआ ‘सूर्यवंशी’ का उदय

जयपुर (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 36वें मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट के आसमान में शनिवार को वैभव सूर्यवंशी नामक एक युवा तारे ने अपनी चमक बिखेरी।

मात्र 14 साल की उम्र में राजस्थान रायल्स के बल्लेबाज के तौर पर आईपीएल में पदार्पण करने वाले सूर्यवंशी ने अपनी 20 गेंदों की संक्षिप्त पारी में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 34 रन बनाये। सूर्यवंशी ने अपनी पारी का आगाज लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छक्का मार कर किया। सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन चुके है।

27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने उस समय मौका दिया जब टीम प्लेऑफ की दौड़ से दूर जा रही थी। युवा बल्लेबाज ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हालांकि उनकी टीम यह मैच लखनऊ से मात्र दो रन से हार गयी।

बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले सूर्यवंशी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पांच मैचों में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होने छह मैचों में 132 रन बनाये हैं।

Next Post

पडैनिया सड़क दुर्घटना में ड्राइवर चला रहा था कार सांसद मिश्रा की बहू डॉ. बीना नहीं

Mon Apr 21 , 2025
सीधी:सिटी कोतवाली अन्तर्गत पडैनिया में हुई सड़क दुर्घटना की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ.रवीन्द्र वर्मा द्वारा मीडिया से चर्चा के दौरान किये गये इस मामले में डॉ.बीना मिश्रा को क्लीन चिट मिल गई है।यहां बताते चलें कि सीधी -सिंगरौली मार्ग के पड़ैनिया में हुए कार एक्सीडेंट में एक […]

You May Like