नवभारत इम्पैक्ट: बरगवां थाने के एएसआई निलंबित

सिंगरौली। बरगवां थाने में पदस्थ एएसआई कृष्णनेन्द सिंह को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। एएसआई पर आरोप है कि एक फरियादी के साथ अभ्रद व्यवहार कर रहे थे,जिसकी नवभारत ने प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित किया था।

दरअसल सोशल मीडिया में वायरल वीडियों में एक फरियादी सहायक उप निरीक्षक के सरकारी आवास बरगवां के समीप अपनी फरियाद कर रहा था कि डीजल चोरों ने ट्रक से 200 लीटर डीजल पार कर दिये। आखिर कार पुलिस क्या कर रही है। इसी बात को लेकर एएसआई ने फरियादी के साथ अभद्र व्यवहार किया था और मोबाइल भी छिनने का प्रयास भी किया था। नवभारत ने खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। जहां एसपी ने एएसआई कृष्णनेन्द सिंह को निलंबित कर दिया है।

Next Post

ट्रक में पीछे से घुसी कार, किराना व्यापारी सहित तीन की मौत, एक गंभीर घायल

Fri Dec 26 , 2025
पिपलियामण्डी। नीमच जिले के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महू–नसीराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में मल्हारगढ़ के किराना व्यापारी सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा टोल बैरियर और रेलवे क्रॉसिंग के […]

You May Like

मनोरंजन